फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two people, including a three year old girl, found infected with swine flu in Hisar.

Hisar News: हिसार में तीन साल की बच्ची समेत दो मिले स्वाइन फ्लू संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a three year old girl, found infected with swine flu in Hisar.
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को शिव कॉलोनी में तीन साल की बच्ची और नवदीप कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलीं। दोनों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिला नागरिक अस्पताल में संक्रमितों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक 65 संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन शनिवार को तीन साल की बच्ची भी संक्रमित मिली। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी जरूरी है। स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सुभाष खतरेजा, वरिष्ठ चिकित्सक एवं मलेरिया प्रभारी, जिला नागरिक अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article