{"_id":"5e1240438ebc3e87c70dde2e","slug":"two-people-for-house-cheating-25-lac-hisar-news-rtk5358175164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही मकान बेचा दो लोगों को, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही मकान बेचा दो लोगों को, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति हर्ष खुराना पर एक मकान को दो बार बेचकर दो लोगों के साथ 25 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में कमल हांडा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमल ने बताया कि उसने 13 मई 2015 को हर्ष खुराना से उसका 50 गज का सेक्टर-15 स्थित मकान का सौदा 15 लाख रुपये में किया। इसके 12 लाख रुपये उसने नकद दे दिए और मकान पर कब्जा ले लिया, जबकि बाकी रकम हुडा की परमिशन के बाद देने की बात तय हुई। पीड़ित के अनुसार जब हुडा में प्लॉट ट्रांसफर के लिए टीपी लगाई तो पता चला कि इस मकान पर आरोपी हर्ष खुराना ने बैंक से लोन ले रखा है। लोन अदा न होने तक ट्रांसफर की परमिशन नहीं मिल सकती, जिस कारण पीड़ित ने 5 लाख 56 हजार और फिर 11500 रुपये भी अदा किए। इसके बाद वह फिर से हुडा गया तो पता चला कि इस मकान पर कोर्ट का स्टे है। इसके बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि हर्ष ने यह मकान पहले ही सातरोड़ खुर्द निवासी राजेश कुमार को 18 लाख रुपये में बेच हुआ है, जिसकी एवज में वह 8 लाख रुपये भी वसूल चुका है। कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा उससे लेकर राजेश कुमार को दे दिया गया, जिससे वह बेघर हो गया है। पीड़ित ने शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी हर्ष खुराना अब कहां रहता है और उसका क्या पता, इस बारे में कुछ पता नहीं है। जांचकर्ता एसआई महेंद्र सिंह के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हर्ष खुराना के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।