{"_id":"611808d48ebc3ee53074fc53","slug":"two-people-died-in-road-accidents-hisar-news-hsr6089691183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। एक हादसा भांडवा गांव के समीप हुआ। दूसरा हादसा सोमवार देर रात मंदौला के समीप हुआ और इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर को कुचल दिया। पुलिस ने एक हादसे में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है, जबकि दूसरे में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
भांडवा गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क पर आए पशु को बचाने के प्रयास में मांढी केअर निवासी दीपक (30) बाइक से संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक दीपक शादीशुदा था और पेशे से राजमिस्त्री था। वह तीन भाइयों में मंझला था और शुक्रवार को लाड गांव से काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। भांडवा स्थित प्रज्ञा स्कूल के सामने सड़क पर अचानक पशु आने से हादसा हो गया। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
उधर, खेत की रखवाली कर घर लौट रहे मंदौला निवासी एक व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। वीरवार देर रात हुए हादसे में घायल राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह हादसा मृतक के छोटे भाई के सामने हुआ। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई मोनू ने बताया कि छिल्लर की तरफ से तेज रफ्तार में आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसके भाई राजेंद्र को टक्कर मारी और इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। मोनू के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस मामले में स्कॉर्पियो चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।