फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two miscreants arrested in encounter, one shot in the leg

Hisar News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

Fri, 07 Mar 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in encounter, one shot in the leg
हांसी में मुठभेड़ में घायल आरोपी रवि को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। 
हांसी (हिसार)। क्राइम ब्रांच व एसटीएफ ने शेखपुरा में सरपंच व ढाणी पुरिया में शराब ठेकेदार के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच में 8 राउंड फायर हुए। इसमें 4 पुलिस व 4 बदमाशों की तरफ से फायर किए गए। बदमाशों की एक गोली एसटीएफ के एएसआई राजेश की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। वहीं, पुलिस की एक गोली बदमाश रवि के पैर में लगी है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 11 बजे क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमों को सूचना मिली की गांव शेखपुरा व ढाणी पुरिया फायरिंग मामले के आरोपी दिल्ली रोड पर आरपीएस स्कूल के पास न्यू सुभाष नगर निवासी रवि व ढाणी केंदू निवासी इंद्र सैनी खंडहर कमरों में छिपे हुए हैं। टीमों ने कार्रवाई करते हुए खंडहर कमरों में आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया। इस बीच आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस के जवाबी फायर में आरोपी रवि के पैर में गोली लगी व दूसरे को काबू कर लिया गया। आरोपी को मुठभेड़ के बाद उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। वहीं, इंद्र सैनी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम को हत्या की कोशिश के दोनों मामले में इन आरोपियों की तलाश थी।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
आरोपी रवि के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के दो मामले, चोरी का एक मामला, हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। आरोपी इंद्र के खिलाफ एक मामला एक्साइज एक्ट व दो मामले आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर के कहने पर चलाई थी गोलियां
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने सिकंदर फौजी के कहने पर फायरिंग की थी। रवि एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल में रहने के दौरान वह सिकंदर फौजी के संपर्क में आया था। सिकंदर ने ही उसे प्रदीप व सुंदर के घर के बाहर हवाई फायर कर धमकी देने के लिए कहा था। ताकी दोनों डर के मारे शराब के ठेके न लें। पुलिस के मुताबिक सरपंच प्रदीप लादी शराब ठेकेदारी का काम करता है।

यह था मामला
बता दें कि दस दिन पहले शेखपुरा में सरपंच प्रदीप लादी के घर के बाहर देर रात करीब दस बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने दो हवाई फायर किए थे। अगले दिन ढाणी पुरिया में भी सुरेश कुमार के घर के बाहर तीन हवाई फायर किए थे। दोनों ही मामलों में बदमाशों ने घरों के पास एक पर्ची फेंकी थी, जिसमें सिकंदर फौजी का नाम लिखा था। घटना के बाद से दोनों के घरों के बाहर सुरक्षा मुहैया करवा दी थी। सिकंदर फौजी दो वर्ष पहले गैंगस्टर काला बड़ाला की हत्या के मामले में जेल में बंद है। प्रदीप गैंगस्टर काला बड़ाला का नजदीकी था। वहीं, ढाणी पुरिया निवासी सुरेश कुमार का भाई सुंदर उर्फ टकला शराब ठेका चलाता है। करीब चार वर्ष पहले उसका सिकंदर फौजी के मामा के साथ मिलकर शराब ठेके लिए थे। इसमें उसका लेन देन का मामला था। इन मामलों में पूछताछ के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर भी लाया गया था।




दोनों आरोपियों की तलाश थी। संयुक्त टीम उन्हें ढूंढते हुए खंडहर भवन में पहुंची तो बदमाशों ने पहले गोलियां चलाई। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना बास में अभियोग अंकित किया गया। अभियोग में जांच अभी जारी है। - हेमेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, हांसी (हिसार)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed