{"_id":"62094237433a6865ba63f3ae","slug":"two-liters-of-mustard-oil-will-be-available-for-just-50-rupees-hisar-news-hsr6242229130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 50 रुपये में मिलेगा सरसों का दो लीटर तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 50 रुपये में मिलेगा सरसों का दो लीटर तेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। सरसों के तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। बढ़ती कीमत के बीच लोगों के पास कम दाम में तेल खरीदने का मौका है। मात्र 50 रुपये में उपभोक्ताओं को दो लीटर तेल मिल जाएगा, लेकिन यह लाभ कुछ ही चुनिंदा लोगों को मिल पाएगा। दरअसल, सरकार की ओर से पहले राशन डिपो पर पात्र परिवारों को सरसों का तेल सस्ते दाम में दिया जाता था। लेकिन जैसे ही सरसों के तेल कीमत अचानक तेज हुई तो सरकार ने भी कदम पीछे खींच लिए। राशन डिपो पर सस्ता तेल बिकना बंद हो गया। इसके बदले सरकार ने पात्र परिवारों के खाते में 250 रुपये प्रतिमाह डालने शुरू कर दिए।
हालांकि डिपो पर पहले 40 रुपये में दो लीटर मिल जाता था लेकिन आज बाजार में दो लीटर की कीमत इसके लगभग 200 रुपये है। जब सरकार ने तेल वितरण बंद करने का निर्णय लिया तो उस दौरान काफी डिपो में 6 से 7 माह पुराना स्टॉक बच गया था। प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (पीओसी) में तेल बकाया दिखाई दे रहा है। अब तेल की एक्सपायरी डेट नजदीक है, लिहाजा सरकार ने इस स्टॉक को निकालने का निर्णय लिया है। हांसी की बात करें तो यहां के डिपो पर 50 प्रतिशत के करीब तेल मौजूद है। किसी डिपो पर 20 तो किसी पर 40 लीटर तेल है। जिन-जिन डिपो पर तेल मौजूद है, वहां आगामी चंद दिनों में वितरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले आओ-पहले पाओ के तहत ही लोगों को तेल मिल पाएगा। इसके लिए पात्र को 50 रुपये देने होंगे। कुल 40 रुपये दो लीटर तेल की कीमत है जबकि दस रुपये डिपो होल्डर का कमीशन तय किया गया है। जिनको तेल मिलेगा उनके खातों में फरवरी की 250 रुपये की सब्सिडी नहीं आएगी। इनको सरसों का तेल नहीं मिलेगा उनके खातों में सब्सिडी आती रहेगी। यह सिर्फ एक महीने के लिए लागू किया गया है।खाद्य एवं आपूर्ति के एएफएसओ प्रवीण यादव ने बताया कि तमाम डिपो होल्डरों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, जल्द ही तेल वितरण प्रक्रिया शुरू होगी।