फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two injured, including a woman, in a head-on collision of two scooters.

Fatehabad News: दो स्कूटियों की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two injured, including a woman, in a head-on collision of two scooters.
टोहाना। रेलवे रोड स्थित हनुमान मार्बल के सामने दो स्कूटियों की आमने-सामने की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। स्कूटी सवार दीपक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, दूसरी स्कूटी सवार महिला को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी मौके पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी चालक दीपक किसी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला से टक्कर हो गई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। स्कूटी सवार महिला पंजाब के पातड़ा की रहने वाली है जबकि दीपक मुनीम का कार्य करता है।
विज्ञापन

सड़क हादसे का आरोपी 15 दिन बाद काबू

आईटीआई-सिंबल रोड पर 17 मई को बाइक सवार इंदिरा कॉलोनी निवासी वजीर सिंह को टक्कर मारने के आरोप में टाटा एस चालक नरसीदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में वजीर सिंह की दाहिनी टांग, दाहिनी बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं थी। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रह्लाद ने बताया कि घायल के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के बाद आरोपी टाटा एस चालक राज नगर निवासी नरसी दास को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed