{"_id":"648dfc2f46bc6dd16906d42b","slug":"two-groups-of-prisoners-clashed-in-central-jail-6-injured-and-21-booked-hisar-news-c-21-hsr1020-159008-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: केंद्रीय कारागार में भिड़े बंदियों के दो गुट, 6 घायल और 21 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: केंद्रीय कारागार में भिड़े बंदियों के दो गुट, 6 घायल और 21 पर केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। गंगवा मार्ग स्थित केंद्रीय कारागार में 12 जून को बंदियों के दो गुटों में जमकर घमासान हुआ। दोनों पक्ष के 6 बंदी जख्मी हो गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने एक गुट के 6 और दूसरे गुट के 15 बंदियों के खिलाफ मारपीट और प्रिजनर एक्ट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में उप अधीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि 12 जून की सुबह 9.30 बजे केंद्रीय कारागार दो में बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। खुली गिनती के दौरान बंदी कपिल, रिंकू, सुनील उर्फ कालिया, मनोज, अजय खजांची, विक्की और और दूसरे पक्ष के बंदी महेंद्र अनिल, सुधीर, रवि कुमार, नवदीप, अनिल, मक्खन, विक्रम, अजय, रोशन लाल, रवि, रमन, सुरजीत सिंह, संदीप, सागर व कृष्ण कुमार ने आपस में मारपीट की। दोनों तरफ के बंदियों ने एक-दूसरे को नुकीली वस्तु से चोटें मारी। इसके बाद मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बंदियों को अलग-अलग किया। झगड़े में बंदी मक्खन, कपिल, सागर, रिंकू, मनोज और रवि कुमार को चोटें आई।
जेल प्रशासन की तरफ से एक पक्ष के मनोज और दूसरे पक्ष के सागर को कानूनी कार्रवाई करने बारे में प्रार्थना पत्र दिए है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के 21 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।