{"_id":"f63648e888140931c82aa49937132e09","slug":"two-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ से मिलने आया था, वापस नहीं लौटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ से मिलने आया था, वापस नहीं लौटा
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पंजाब के बठिंडा निवासी मनप्रीत सिंह (25) शनिवार को गांव मसीतां में रह रही अपनी बुआ से मिलने के लिए कार में आया था। उसके साथ उसका मित्र रिकी भी था। शाम को दोनों बठिंडा के लिए रवाना हो गए। कार मनप्रीत चला रहा था। बठिंडा रोड पर गांव चकरूलदू सिंह वाला-कुटी के बीच कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के कार्यकर्ता दोनों को लेकर डबवाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर मलोट रोड पर अबोहर तिराहा के पास कार की टक्कर से बाइक चालक दर्शन सिंह निवासी देसूजोधा घायल हो गया। वह गांव घुमियारा जा रहा था। दूसरी ओर गांव अबूबशहर के पास जीप-ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक दौलत राम और उसका पोता कर्ण घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।