फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two days Flower exhibition started in HAU

हर किसी को भाए बड़ी उम्र वाले छोटे पौधे

Fri, 25 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two days Flower exhibition started in HAU

एचएयू की प्रदर्शनी में पुष्पों के साथ 25 साल की आयु के पौधे पिलखन, 20 साल के चिलखन, 16 साल के बौना फाइकस, 12 साल के मोरकल और 8 साल के जायपुत्र, हल्दू लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बोनसाई के यह पौधे गमलों में सजे हुए हैं।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नं. 4 स्थित वानस्पतिक उद्यान में गुलदाऊदी पुष्प प्रदर्शनी का वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


बेसिक साइंस कॉलेज के डीन डॉ. आरके जैन की अगुवानी में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसएस दहिया और वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेके संदूजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जेके संदूजा ने बताया कि 26 दिसंबर से विश्वविद्यालय के वनस्पति उद्यान में गुलदाऊदी पौधों की बिक्री भी की जाएगी।

प्रदर्शनी में गुलदाऊदी की विभिन्न किस्मों के फूलों के अलावा पॉम, कैक्टस, फोलिएज प्लांटस आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं।

इन्होंने जीते पुरस्कार
गुलदाऊदी के बड़े आकार के फूल श्रेणी में जितेंद्र प्रथम, दिव्या द्वितीय तथा सुभाष अत्री तृतीय स्थान पर रहे। घने बड़े आकार के फूल श्रेणी में जितेंद्र प्रथम, रजत द्वितीय और केशव तृतीय स्थान पर रहे।

छोटे आकार के फूल श्रेणी में सतदेव ने प्रथम, विनोद कुमार ने द्वितीय और सत्यवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। फोलिएज प्लांट्स में सत्यवान, विनोद कुमार व फूलचंद को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला।

पॉम में विनोद कुमार, सतदेव व सत्यवान, जबकि कैक्टस एंड सेक्यूलेंट्स में जितेंद्र पाला राम व सुभाष चंद्र को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेरीगोल्ड (गेंदा) में सतदेव पहले व अंकित तृतीय स्थान पर रहे।

ताजा पुष्प सज्जा में पाला राम को प्रथम, यक्षिता को द्वितीय और सत्यवान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में नैंसी प्रथम रही। विशाखा दूसरे और जिया तीसरे स्थान पर रही।

वरिष्ठ वर्ग में पुलकित पहले स्थान पर रहे। किरण को दूसरा, पारूल को तीसरा स्थान मिला। कॉलेज विद्यार्थियों में आशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी रचाओ में स्कूल विद्यार्थियों में महक ने प्रथम स्थान पाया।


कांता ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज विद्यार्थियों में स्वाति पहले स्थान पर रही। सपना दूसरे सोनू कुमारी तृतीय स्थान पर रही।

रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल छात्रों में यशस्वी एवं शुभि प्रथम स्थान पर रही। श्रुति एवं प्रीति की टीम ने दूसरा स्थान पाया। सविता एवं संगीता तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed