{"_id":"678ea160500738749a09b8e5","slug":"two-day-festival-of-science-will-start-in-gju-from-4th-february-hisar-news-c-21-hsr1020-549291-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में 4 फरवरी से शुरू होगा दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ साइंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में 4 फरवरी से शुरू होगा दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ साइंस
Tue, 21 Jan 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में 4 से 6 फरवरी तक फेस्टिवल ऑफ साइंस मनाया जाएगा। इसके तहत साइंस के अलग-अलग मॉडल और इस संबंध में जानकारी देने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लघु सचिवालय में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने की। बैठक में पहुंचे सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रेजिडेंट एवं रिटायर्ड आईएएस धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस फेस्टिवल ऑफ साइंस में विद्यार्थियों की ज्यादा भागीदारी रहेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हिसार के कॉलेज, स्कूल और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स इसमें सहभागिता दिखाएंगे। फेस्टिवल ऑफ साइंस का मुख्य उद्देश्य यही है कि साइंस में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स को खास मंच मिल सके, ताकि वो अपनी प्रतिभा को पेश कर सकें।
विज्ञापन
जीजेयू में 4 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम को लेकर नोडल ऑफिसर की भूमिका डीएचईओ कम गवर्नमेंट कॉलेज नलवा की प्रिंसिपल कमलेश दूहन निभाएंगी।
इस दौरान इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के साथ-साथ स्टार्टअप से संबंधित मॉडल भी स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए जाएंंगे। एडीसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान वर्कशॉप का आयोजन भी होगा। वक्ता अपने विचार भी स्टूडेंट्स से साझा करते हुए उन्हें साइंस की तकनीकों से रूबरू करवाएंगे। ब्यूरो