{"_id":"5f5bd0fc8ebc3e6a06450333","slug":"two-corona-patient-death-hisar-news-rtk573152250","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 31 पर
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक संक्रमित का अंतिम संस्कार करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। जिले में काफी दिनों से कोरोना केस बढ़ने के साथ-साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, जिनमें एक अधेड़ और बुजुर्ग शामिल है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 31 पर पहुंच गया है। उधर कोविड-19 घोषित आरटीपीसीआर अग्रोहा और एनआरसीई लैब और प्राइवेट लैब के अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान आई रिपोर्ट में 138 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 130 जिले के रहने वाले हैं और बाकी 8 बाहरी जिले के निवासी हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3443 हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहबलपुर गांव निवासी मृतक संक्रमित 47 वर्षीय अधेड़ के पैर में चोट लगने के कारण कुछ दिन से जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा था। गंभीर हालत के चलते उसे चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था। यहां चिकित्सकों ने उसका कोविड 19 टेस्ट सैंपल लिया, जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, लेकिन जिंदल अस्पताल में मृतक की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके अलावा मृतक को सांस की तकलीफ और दिल की धमनी रुकने जैसी बीमारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हेल्थ इंस्पेक्टर विनय सेतिया और बहुउद्देशीय कर्मचारी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। उधर हांसी के यति नगर का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 10 सितंबर को संक्रमित मिला था। वह शहर के गीतांजलि अस्पताल में उपचाराधीन था। उसे फेफड़ों के खराब होने की बीमारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।