फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two coaches of goods train landed in Satroad yard, many trains including Gorakhdham affected

Hisar News: सातरोड यार्ड में मालगाड़ी के उतरे दो डिब्बे, गोरखधाम सहित कई ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two coaches of goods train landed in Satroad yard, many trains including Gorakhdham affected
सातरोड यार्ड में पटरी से उतरे हुए मालगाड़ी के दो ​डिब्बे।
हिसार। सातरोड रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर सातरोड यार्ड में शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलने पर हिसार रेलवे स्टेशन से अधिकारी मुआयना करने पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। हालांकि अभी पटरी से डिब्बे उतरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की मानें तो मालगाड़ी में मारुति की गाड़िया थीं, जोकि अहमदाबाद से पंजाब जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी सातरोड यार्ड में पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए और जोर से आवाज आई। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी तो हिसार से लेकर बीकानेर मंडल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पटरी से डिब्बे उतरने पर रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को हांसी तो कुछ को भिवानी रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है। इस दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बता दें, कि मालगाड़ी के डिब्बे उतरने से पांच ट्रेनें एक से दो घंटे तक प्रभावित रही। इनमें बठिंडा-गोरखपुर, फाजिल्का-रेवाड़ी, मेरठ-गंगानगर, भिवानी-धुरी और किसान एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, सूचना मिलते ही आरपीएफ से भी स्टाफ पहुंचा। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

सातरोड यार्ड में दो मालगाड़ी के डिब्बे उतर गए थे। घटना शाम सवा चार बजे की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ से स्टाफ पहुंचा। अभी तक डिब्बे उतरने के कारणों का पता नहीं चला है। - सब इंस्पेक्टर मीना, इंचार्ज, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed