फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two challans were imposed on 64 vehicles

नाइट डोमिनेशन के दौरान 144 नशीले कैप्सूल और अवैध पिस्तौल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two challans were imposed on 64 vehicles
हिसार। नाइट डोमिनेशन के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह। - फोटो : Hisar
हिसार। रात्रि गश्त अभियान के दौरान जिला पुलिस ने 144 नशीले कैप्सूल, एक अवैध पिस्तौल, 213 शराब की बोतलें बरामद की हैं। 1575 छोटे बड़े वाहनों की जांच की, जिसमें 64 वाहनों के चालान काटे और 2 वाहनों को इंपाउंड किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर शुक्रवार रात 10 से सुबह 4 बजे तक जिले में रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। जगह-जगह नाके लगाए गए। काफी तादात में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भी सड़कों पर नाकों की जांच करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चेक किया गया तथा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धर्मशालाओं , होटल, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों की भी चेकिंग की गई। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास से भारत नगर निवासी केशव कुमार के पास एक पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना आदमपुर ने गश्त के दौरान गांव भोड़िया बिश्नोईया के सतीश और राधेश्याम के पास से शराब बरामद की। अर्बन एस्टेट पुलिस ने जिंदल चौक के पास से एक बुरे गांव के भाल सिंह के पास से 144 नशीले कैप्सूल बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed