{"_id":"64b9736dd4bb4873fd0d2cdd","slug":"two-brothers-cheated-crores-to-repay-the-loan-of-rs-35-lakh-hisar-news-c-21-hsr1007-181733-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 35 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने की करोड़ों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 35 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने की करोड़ों की धोखाधड़ी
Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर निवासी दो भाइयों ने अपना 35 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए साइबर क्राइम की राह चुनी। ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर आरोपी लोगों के खाता खुलवाने के बाद बैक किट अपने पास रखते। फिर उन खातों से करोड़ों रुपये लेनदेन करते। टेलीग्राम के जरिये रुपयों को डॉलर में बदल कर विदेश भेजते थे। यह खुलासा साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पंकज, अजय और सिरसा निवासी देवेंद्र ने किया। पुलिस ने अजय और देवेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि पंकज को जेल भेज दिया।
जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि आजाद नगर निवासी अजय और पंकज ट्रेडिंग करते थे और उन पर 35 लाख रुपये का कर्जा हो गया। इसी दौरान उनकी मुलाकात सिरसा के देवेंद्र से हुई। देवेंद्र ने उनको बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा सकती है। इसके बाद दोनों भाइयों ने रेलवे मार्ग पर ट्रेडिंग का दफ्तर खोला। लोगों को ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर उनके द्वारा दिए खातों से लाखों रुपये का लेनदेन करते और बाद में खातों को बंद कर देते। दोनों आरोपी भाई दफ्तर में आने वाले लोगों को कहते कि ट्रेडिंग से पहले बैंक खाता खुलवाना होगा। इसके बाद वे एक कर्मी को बुलाकर वहीं पर खाता खुलवाते और उनके आधार कार्ड पर मोबाइल सिम लेते। बैंक की पूरी किट और सिम दोनों भाई अपने पास रखते थे। टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो करंसी खरीदते थे। इसके बदले उनको 8 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
एक ही खाते की मिली थी 10-12 शिकायतें
साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक खाते की 10 से 12 धोखाधड़ी की शिकायतें मिली। आरोपी पंकज के पास से एक लाख रुपये, 19 डेबिट कार्ड और 20 बैंक की किट मिली है। इसके अलावा अजय से 20 बैंक की किट और कई मोबाइल फोन मिला है। आरोपी देंवेद्र से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसका इस्तेमाल ठगी में करते थे। आरोपियों ने हिसार, सिरसा और कैथल जिले में लोगों के बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
टास्क पूरा करने का देते लालच
दोनों भाई टेलीग्राम के माध्यम से लिंक भेजते। इस दौरान किसी को टास्क पूरा करने तो किसी को नौकरी लगवाने का झांसा दिया जाता। आरोपियों ने तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान के लोगों के साथ ही नहीं विदेशों में भी लोगों से ठगी की है।