{"_id":"678807ddb03309d9cf0cecc9","slug":"two-bodies-found-in-devsar-feeder-both-the-feet-of-the-elderly-were-tied-with-a-rope-hisar-news-c-21-hsr1034-546000-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देवसर फीडर में मिले दो शव, बुजुर्ग के रस्सी से बंधे थे दोनों पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देवसर फीडर में मिले दो शव, बुजुर्ग के रस्सी से बंधे थे दोनों पांव
विज्ञापन
सिवानी मंडी (हिसार)। ढाणी रामजस मार्ग के पास से गुजरने वाली देवसर फीडर से बुधवार को दो शव मिले। एक शव के पांव में रस्सी बंधी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। दोनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि देवसर फीडर में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। एक व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है और उसके दोनों पांव रस्सी से बंधे हुए हैं। वहीं दूसरे की उम्र करीब 40 वर्ष है। हालांकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।