{"_id":"69c1703f94d95da71d0956fb","slug":"two-bikes-collided-young-man-from-khurbala-sisar-died-hisar-news-c-21-hsr1020-835067-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो बाइकें टकराईं, सीसर खरबला के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो बाइकें टकराईं, सीसर खरबला के युवक की मौत
Mon, 23 Mar 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पुष्पा कॉम्पलेक्स के समीप रविवार रात दो बाइक की टक्कर से गांव सीसर खरबला निवासी वीरेंद्र (37) की मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर ही है। जांच अधिकारी विजयपाल के अनुसार, सिसर खरबला निवासी जमन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा वीरेंद्र हिसार की राजकीय काॅलोनी में रहता था और पीवीसी (फिटिंग या साज-सज्जा में प्रयुक्त) की दुकान चलाता था। रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह अपने घर लौट रहा था तभी सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन