Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused who freed animal by scuffling with corporation team in Hisar were arrested

Hisar: निगम की टीम से हाथापाई कर पशु छुड़वाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक कर्मचारी घायल व काटनी पड़ी आधी अंगुली

Fri, 29 Nov 2024 10:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम वीरवार को एयरपोर्ट के पास से बेसहारा पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान कर्मचारी व तलवंडी राणा निवासी श्याम सुंदर की बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली रस्से व गाड़ी की हाईड्रोलिक चेन के बीच में फंस गई। इससे कर्मचारी की अंगुली लगभग कट गई।

विज्ञापन
Two accused who freed animal by scuffling with corporation team in Hisar were arrested
पशु पकड़ो अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम से हाथापाई व गाली गलौज कर पशु छुड़वाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर वीरवार को पशु पकड़ने के अभियान के दौरान एक निगम कर्मचारी घायल हो गया। यही नहीं चिकित्सकों को उसकी आधी अंगुली काटनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में निगम प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि 18 नवंबर को नगर निगम की तरफ से पुरानी सब्जी मंडी चौक से डबड फाटक रोड और ढाणी बड़वाली में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान निगम की टीम 9 गायों को पकड़ चुकी थी। उस समय ढाणी बड़वाली में एक बाइक व एक स्कूटर ने आकर पशु पकड़ने वाली गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इन वाहनों पर सवार पशुपालक राजकुमार गौरसी, रोहित गौरसी व जतिन ने निगम के कर्मचारी श्याम सुंदर, रोहित, शिवाजी व कुलदीप के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की।
विज्ञापन




साथ ही निगम की टीम को तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए एसआई राजकुमार सैनी व एसपीओ राजेश के सामने ही निगम की पशु पकड़ने वाली गाड़ी से जबरदस्ती 2 से 3 गाय उतार ली। जाते समय पशुपालक निगम कर्मचारियों को भविष्य में अंजाम भुगतने और भविष्य में उनकी गाय पकड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही निगम कर्मचारी रोहित व कुलदीप को जातिसूचक गालियां निकाल थप्पड़ भी मारा। इस मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने वीरवार को आरोपी ढाणी श्याम लाल निवासी राज कुमार और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जतिन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्सा व गाड़ी की चेन के बीच में आई कर्मचारी की अंगुली, आधी काटनी पड़ी
वहीं नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम वीरवार को एयरपोर्ट के पास से बेसहारा पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान कर्मचारी व तलवंडी राणा निवासी श्याम सुंदर की बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली रस्से व गाड़ी की हाईड्रोलिक चेन के बीच में फंस गई। इससे कर्मचारी की अंगुली लगभग कट गई। इस पर टीम इंचार्ज ने इस बारे में तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और तुरंत घायल हालत में कर्मचारी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

जहां कर्मचारी का इलाज शुरू किया गया। उच्च अधिकारियों ने भी घायल कर्मचारी के इलाज को लेकर सीएमओ से बातचीत की। उधर चिकित्सकों ने कर्मचारी की अंगुली को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन अंगुली के बुरी तरह से कुचलने के कारण आधी अंगुली को काटना पड़ा। इससे पहले भी पशु पकड़ने के दौरान कर्मचारी खेम सिंह के गुप्तांग पर चोट लग गई थी।


निगम की टीम ने 35 पशु पकड़े
उधर निगम की टीम ने इंचार्ज राहुल सैनी के नेतृत्व में वीरवार को एयरपोर्ट के पास बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एरिया से 35 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। पिछले सप्ताह निगम ने पशु पकड़ने का महाअभियान चलाया था। दो दिन तक चले इस अभियान में निगम ने शहर से 163 पशु पकड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed