फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of firing joy at birthday celebration arrested

Hisar News: जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 27 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing joy at birthday celebration arrested
पुलिस गिरफ्त में हर्ष फायरिंग के दोनों आरोपी। 
चरखी दादरी। हड़ौदी गांव में बच्चे के जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हड़ौदी निवासी सुनील उर्फ राजा और रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी नरेश पुत्र दयानंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नरेश से एक डोगा, 15 कारतूस और 7 खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अटेला पुलिस चौकी टीम एएसआई अजीत सिंह की अगुवाई में 24 दिसंबर को अटेला बस अड्डा पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सोशल मीडिया पर एक फोटो और दो वीडियो वायरल हुए मिले। वीडियो हड़ौदी निवासी सुनील उर्फ राजा के बेटा के जन्मदिन समारोह के थे। इनमें सुनील उर्फ राजा अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने दोस्त नरेश की डोगा बंदूक से और हड़ौदी निवासी परमवीर अपनी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को मामले में कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की टीम ने दो आरोपी सुनील उर्फ राजा और नरेश को काबू कर लिया। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed