{"_id":"677c17dc59e25911d30cbae9","slug":"two-accused-of-cheating-of-rs-191-lakh-arrested-hisar-news-c-21-hsr1007-539522-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 1.91 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 1.91 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क माफ करवाने के नाम पर 1.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी जानेंद्र प्रताप और दिल्ली निवासी बृजेशपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर ठगी गई 1.91 लाख की राशि ज्ञानेंद्र प्रताप के बैंक खाते में भेजी गई थी। ज्ञानेंद्र ने बृजेशपाल के बैंक खाते में राशि को ट्रांसफर किया था। इसके बाद बृजेशपाल ने राशि को एटीएम से निकालकर तीसरे आरोपी को दी थी। दोनों आरोपियों को ठगी गई राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मिला था।
खुद को बैंक कर्मचारी बताया
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को उसके पास कॉल आई। फोन करने वाले खुद को एक बैंक के क्रेडिट कार्ड काउंटर केयर का कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि अपने कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाना चाहते हैं। लिंक पर क्लिक कर एप डाउनलोड किया। इसके बाद एप को खोलने पर शिकायतकर्ता के खाते से 99,618 और 91,486 रुपये कटने का संदेश मिला था।