फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for taking loan by keeping fake gold in the bank

Hisar News: बैंक में नकली सोना रखकर लोन लेने के दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking loan by keeping fake gold in the bank
नारनौंद। पुलिस ने एसबीआई नारनौंद की शाखा में नकली सोना रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर-13 निवासी बलजीत और वार्ड-4 निवासी अंकित के रूप में हुई है। नारनौंद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नारनौंद में तैनात सब इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने एसबीआई नारनौंद शाखा में 305 ग्राम नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया था। एसबीआई की नारनौंद शाखा में नकली गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के दो मामले दर्ज हुए थे। एक मामले में आरोपियों ने नकली गहने रखकर 6 लाख 96 हजार रुपये, जबकि दूसरे मामले में 9 लाख 93 हजार रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त किया था। दोनों मामलों में थाना नारनौंद पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें अब दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed