फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for getting bail with fake documents

Hisar News: फर्जी दस्तावेज से जमानत दिलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for getting bail with fake documents
हिसार। थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के मामले में दो आरोपियों हिसार निवासी सुनील कुमार और पीरावाली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के उपरांत आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी लवप्रीत 17 दिसंबर को अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था। इस दौरान जमानत के लिए फर्जी जमानती पेश किए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार ने फर्जी फर्द जमाबंदी तैयार कर लवप्रीत की शिनाख्त की और जमानत करवाई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव भेरिया निवासी संजय कुमार ने एडिशनल सेशन जज की अदालत में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि जब वह हिसार तहसील से अपनी फर्द जमाबंदी प्राप्त करने गया, तो पता चला कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके नाम की फर्जी फर्द जमाबंदी का उपयोग कर अदालत में जमानती बॉन्ड दाखिल किए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed