{"_id":"68f13dfbb6190d11b3069744","slug":"two-accused-arrested-for-defrauding-920-lakh-in-the-name-of-securing-railway-jobs-hisar-news-c-21-hsr1020-731547-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों रवींद्र उर्फ रिंकू निवासी जमालपुर शेखा (फतेहाबाद) और सुभाष निवासी लालोदा (तहसील टोहाना) को अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी रवींद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि आरोपी सुभाष को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि गांव लुदास निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों रवींद्र उर्फ रिंकू और सुभाष चंद्र ने उसे रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। विश्वास में लेकर दोनों ने उससे 9 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए।
शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रवींद्र से रिमांड की आवश्यकता नहीं थी, जबकि रकम की बरामदगी के लिए सुभाष से पूछताछ जरूरी मानी गई। इसी कारण अदालत से उसके लिए एक दिन का रिमांड लिया गया है।