{"_id":"58b9b00b4f1c1b7f59831d06","slug":"trying-to-do-sexual-harrasment-for-six-year-old-report-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास, केस दर्ज
amarujala/Hisar
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छह साल के एक बच्चे के साथ राजगढ़ रोड पर कांग्रेस भवन के पास एक पुरानी बिल्डिंग में एक आदमी ने कुकर्म का प्रयास किया। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शहर की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि कोई अज्ञात आदमी उसके छह साल के दोहते को बहला-फुसलाकर राजगढ़ रोड के पास एक पुरानी बिल्डिंग में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चा उसके चंगुल से छूटकर किसी तरह रोता हुआ हमारे पास पहुंचा। बच्चे के आपबीती बताने पर वहशी आदमी को मौके पर जाकर ढूंढा, मगर वह वहां नहीं मिला। लोगों ने गलियों में दूर दूर जाकर भी उस आदमी की तलाश की, मगर वह नहीं मिला। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित बच्चे की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर उसकी नानी की शिकायत पर अज्ञात आदमी के खिलाफ केस दर्ज किया। सिविल लाइन पुलिस ने हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।