{"_id":"66e62223cb6f0751c20fb864","slug":"troubled-by-the-increasing-incidents-of-theft-the-trade-board-expressed-anger-hisar-news-c-125-1-pbt1004-123116-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बढ़ती चोरी की घटना से परेशान व्यापार मंडल ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बढ़ती चोरी की घटना से परेशान व्यापार मंडल ने जताया रोष
Sun, 15 Sep 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में चोरी की घटना से परेशान रोष जताते व्यापार मंडल के सदस्य।
भिवानी। भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान जेपी कौशिक ने कहा है कि शहर के अंदर चोरी-डकैती आम बात हो गई है। जिससे पुलिस प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहे। पिछले एक महीने के दौरान शहर में तीन चोरियां हो चुकी हैं। व्यापार मंडल ने बढ़ती चोरी की घटना से परेशान होकर रोष जताया।
जेपी कौशिक ने बताया कि गुलशन कुमार साड़ी स्टोर बिचला बाजार, राजीव कुमार बर्तन भण्डार, जैन चौक मार्केट, राधे- राधे ज्वैलर्स की दुकान से चार से पांच किलो चांदी व अन्य कपड़ा व्यापारी के तीन लाख रुपये व बर्तन पचास से साठ हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ किया। जिस पर पुलिस प्रशासन ने केवल एफआईआर दर्ज की है, बाकी कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी सीटी थाने के सामने लक्ष्मी साड़ी स्टोर में भी अठारह से बीस लाख की चोरी हुई जिसका अब तक माल व पैसा बरामद नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन के अधिकारी या एसएचओ या एसपी का ट्रांसफर हो जाता है। जिसको लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर चोरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।