फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tringa Yatra taken out with Vande Mataram, Bharat Mata ki Jai

वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tringa Yatra taken out with Vande Mataram, Bharat Mata ki Jai
हिसार। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शनिवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने खुद ट्रैक्टर चलाया। उनके साथ मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर बैठे थे। यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। गंगवा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भावना का प्रवाह करना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
विज्ञापन

पटेल नगर में पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, पिंकी खन्ना, नरेश महता, राज कुमार मदान, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। सेक्टर-15 के समीप कपूर सिंह कुंडू ने तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। कैंप चौक पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर गौतम सरदाना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फव्वारा चौक पहुंचने पर हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा लघु सचिवालय के समीप शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महाबीर प्रसाद, सुजीत कैमरी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अनवेश यादव, भूप सिंह खिचड़, बलजीत फोगाट, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, मंदीप मलिक, महामंत्री प्रवीन पोपली, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा पंचाल, सीमा गैबीपुर, पार्षद कृष्ण सरसाना, धर्मवीर रतेरिया, उपाध्यक्ष कपूर सिंह बेनीवाल, सुनीता रेड्डू, कृष्ण बिश्नोई, रामचंद्र गंगवा, सुभाष कुंडू, अशोक मित्तल, आशीष जोशी, अशोक सैनी, संजीव रेवड़ी, दिवेंद्र शर्मा, राजेंद्र सपड़ा, संजय सहरा, ईश्वर मालवाल, कैप्टन फकीर चंद, तरुण जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed