{"_id":"86d19e98a17e02189d114d0e6b411557","slug":"trial-report-positive-shopkeeper-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल रिपोर्ट पॉजिटिव, झुके व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल रिपोर्ट पॉजिटिव, झुके व्यापारी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता, पुलिस व दुकानदारों की तरफ से प्रशासन व सीपीएस को वन वे प्लानिंग रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ट्रायल पर ही विरोध में उतरे रेलवे रोड मार्केट के व्यापारियों की पहले दिन हुई शहर में किरकरी के बाद मार्केट एसोसिएशन के तेवर कमजोर पड़ गए।
विज्ञापन
विरोध करने वाले व्यापारी सुबह होते ही सबसे पहले सीपीएस कमल गुप्ता से मिले। सीपीएस डॉ. गुप्ता ने उन्हें पूरी प्लानिंग के बारे में समझाया।
सूत्रों ने यहां तक बताया कि उनके साथ हुई मीटिंग में भाजपाइयों द्वारा ही विरोध के सुर छेड़े जाने पर आपत्ति भी जताई गई।
सीपीएस से हुई मुलाकात के बाद व्यापारियों का विरोध मिलजुल कर समाधान निकालने की बात तक आ पहुंचा। दिन पर बैठकों का दौर चलता रहा।
कभी व्यापारियों की आपसी बैठक तो कभी पुलिस के साथ। आखिर देर शाम को पूरी मार्केट के एक एक व्यापारी से उनका विचार जाना गया और कुछ सुझाव उनकी तरफ से तैयार किए गए।
विज्ञापन
यह मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली। मंथन में निकले सुझाव वे लागू करवाने के लिए दोबारा शुक्रवार को सीपीएस से मिलेंगे।
व्यापारी बोले - सीपीएस ने समझाया प्लान
रेलवे रोड मार्केट के व्यापारियों ने कहा कि सीपीएस डॉ. गुप्ता ने उन्हें प्लान समझाया है और उसका एक खाका हमें भी दिया है।
उनकी प्लानिंग के अनुसार डिवाइडर तोड़कर दोनों तरफ गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था थी और गुरुद्वारा से लेकर पारिजात चौक तक वन वे करने का प्लान है।
व्यापारियों ने उसे भी समझा है और दूसरे व्यापारियों से बातचीत कर कुछ सुझाव तैयार किए हैं, जिन्हें प्रशासन इस प्लानिंग के साथ लागू करे ताकि व्यापारियों को भी दिक्कत न आए और शहर के लोगों को भी।
विज्ञापन
डीएसपी की गाड़ी लगाकर दिखाया ट्रायल
सीपीएस से मीटिंग के बाद लाहौरिया साड़ीज शॉप पर डीएसपी जितेंद्र कुमार, डीएसपी जयपाल, इंस्पेक्टर प्रदीप यादव पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की राय जानी।
व्यापारियों ने कहा कि वे अपनी दुकानों के सामने से वाहन गुजारना चाहते हैं ताकि ग्राहक उनके यहां पहुंच सके। दूसरा उनकी गाड़ियां भी पार्क हो सके।
इस पर लाहौरिया साड़ीज के सामने डीएसपी ट्रैफिक की गाड़ी खड़ी कर ट्रायल लिया गया। दुकानदारों ने कहा कि उन्हें मेन रोड पर 14 फुट तक का रोड दो उनकी गाड़ियां भी खड़ी हो जाएगी और वाहन भी आसानी से निकल सकेंगे।
ट्रायल पर सिटी थाना इंस्पेक्टर ने कहा यहां आपकी गाड़ियां नहीं खड़ी हो सकती हां वाहन जरूर निकल सकते हैं। उन्होंने इस ट्रायल के बाद उनके प्लान को नकार दिया।
कल जो वन वे का ट्रायल था व्यापारी व शहर के लोग इससे अवगत नहीं थे। हमने आज सीपीएस साहब से मिलकर पूरी जानकारी हासिल की है मेरी व्यक्तिगत राय तो यही है कि प्लान अच्छा है इसमें व्यापारियों को भी लाभ होगा।
- बाबूलाल अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ बीजेपी हिसार
हमने प्लान समझा है। प्रशासन और व्यापारी मिलजुल कर कोई अच्छा समाधान निकालेंगे। हमारा उद्देश्य समाधान करवाना है न की समस्या बढ़ाना।
- सुरेंद्र लाहौरिया, मालिक लाहौरिया साड़ीज
सीपीएस साहब, पुलिस व व्यापारियों की बड़ी अच्छे ढंग से बातचीत हुई। उन्होंने हमें अपनी प्लानिंग बताई है। हमने डिजाइन देख लिया है।
शाम को हुई मीटिंग में व्यापारियों ने भी प्लानिंग का एक खाका तैयार किया है जिसे शुक्रवार सुबह सीपीएस को सौंपा जाएगा।
- घनश्याम गोयल, प्रधान, रेलवे रोड मार्केट
वन वे ट्रायल की रिपोर्ट जनता, पुलिस व व्यापारियों ने पॉजीटिव दी है। व्यापारियों के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। पूरी वार्ता सकारात्मक थी। जल्द ही वन वे की प्लानिंग लागू की जाएगी।
- सुजीत कुमार, जिला महामंत्री बीजेपी हिसार