Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trial of big oxygen plant started in civil hospital

Hisar News: नागरिक अस्पताल में बड़े ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trial of big oxygen plant started in civil hospital
नया प्लांट 24 घंटे में भर सकेंगे 192 ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

पुराने प्लांट से 24 घंटे में भरे जा रहे सिर्फ 42 सिलिंडर
हिसार। नागरिक अस्पताल परिसर में बड़े ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। जल्द ही प्लांट से ऑक्सीजन मिलनी शुरू हो जाएगी। नया प्लांट पहले वाले प्लांट से 5 गुना अधिक ऑक्सीजन बनाएगा। नया ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनाएगा। एक सिलिंडर में करीब 7 हजार लीटर ऑक्सीजन आती है। नया प्लांट एक घंटे में करीब 8 सिलिंडर भर सकता है। इस हिसाब से 24 घंटे में 192 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे।

कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। यह ऑक्सीजन प्लांट 1 मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार करता है। 24 घंटे में 42 सिलिंडर ऑक्सीजन भरे जा सकते हैं। एक ऑक्सीजन सिलिंडर में 7 हजार लीटर ऑक्सीजन होती है। वहीं नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है। दो दिन पहले ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए ट्रायल शुरू किया है। जल्द इसे चला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed