फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trial in SAI from 4th to 6th February, Haryana State Masters Athletics Championship from 1st February.

Hisar News: साई में ट्रायल चार से छह फरवरी तक हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक फरवरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trial in SAI from 4th to 6th February, Haryana State Masters Athletics Championship from 1st February.
हिसार। हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1 व 2 फरवरी को एचएयू के गिरी सेंटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा के महासचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में करवाई जाएगी। इसमें 30+ वर्ष से ऊपर 100+ तक आयु के हरियाणा के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकती हैं। इच्छुक एथलीट जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और 2 फोटो लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10,000 मीटर रेस, 5 किलोमीटर पैदल चाल, गोला फेंक, तार गोला फेंक, चक्का फेंक, जेवलिन थ्रो, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वाल्ट, 100 मीटर, 110 मीटर, 80 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ आदि की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान नेशनल के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 से 9 मार्च तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बंगलूरू यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मैदान कंगेरी (कर्नाटक) में होगी।
विज्ञापन


साई में ट्रायल 4 फरवरी से

हिसार। साई में खिलाड़ियों के 4 फरवरी से 6 फरवरी तक ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल देने के लिए देशभर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। कोच की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ियों की उम्र 12 साल से 18 साल होनी चाहिए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक में खिलाड़ियों की 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस और 400 मीटर रेस के अलावा 110 मीटर, 400 मीटर और लॉ हर्डल रेस करवाई जाएगी। इसी प्रकार 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर रेस, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और शॉटपुट इवेंट करवाया जाएगा। साई की ओर से एथलेटिक्स में लड़कों, बॉक्सिंग में लड़कों और लड़कियों, कुश्ती में लड़कों और लड़कियों और हॉकी में लड़कियों के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ियों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स उपलब्धि के सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाणपत्र और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed