{"_id":"66a69743212f31dc720f0954","slug":"treatment-not-available-at-health-and-wellness-center-had-to-face-problems-due-to-lack-of-nursing-officer-at-the-delivery-hut-hisar-news-c-21-hsr1005-430844-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नहीं मिल रहा उपचार, डिलीवरी हट पर नर्सिंग ऑफिसर न होने से झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर नहीं मिल रहा उपचार, डिलीवरी हट पर नर्सिंग ऑफिसर न होने से झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस कारण हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। इसके अलावा डिलीवरी हट पर नर्सिंग ऑफिसर के न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा हरियाणा के बैनर तले तीसरे दिन धरना जारी रहा। हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य केंद्रों में पूरी तरह से काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते सीएचसी और पीएचसी से डिलीवरी केस को नागरिक अस्पताल रेफर किया गया परंतु 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में होने के कारण एंबुलेंस समय पर नहीं मिल सकी और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अध्यक्षता कर रहे फार्मेसी ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि हड़ताल पर होने के बावजूद अधिकारियों की तरफ बातचीत के लिए कोई न्योता नहीं आया है। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान जगत बिसला, जिला उप प्रधान कौशल्या देवी, पूनम रानी, कांता, जयश्री, सुशील मोर, सुमित्रा देवी, आशिमा देवी आदि मौजूद रहे।