{"_id":"691f7259069c635c8e000a1e","slug":"traveling-to-delhi-is-difficult-buses-are-demanding-repairs-hisar-news-c-21-hsr1020-754208-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिल्ली का सफर दूभर...बसें मांग रहीं मरम्मत की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिल्ली का सफर दूभर...बसें मांग रहीं मरम्मत की खुराक
Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह-शाम ठंड शुरू हो चुकी है। पिंक मिनी बसों के बाद मरम्मत के अभाव में अब एसी बसें भी खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। हिसार डिपो में 17 एसी बसें हैं। इनमें से सात बसें अलग-अलग जगह खड़ी हुई हैं। इन बसों को मरम्मत की जरूरत है। दो बसें बहादुरगढ़, 2 बसें दिल्ली स्थित एजेंसी, 1 बस डेराबस्सी, 2 बसें हिसार वर्कशॉप में खड़ी हुई हैं।
पिछले पांच दिन से दोपहर 12.08 बजे हिसार से दिल्ली जाने वाली बस नहीं चल रही है। सुबह 8.56 बजे वाली बस भी पिछले काफी दिनों से नहीं चल रही है। सुबह 4.36 बजे जाने वाली बस भी वीरवार को नहीं गई जबकि दिल्ली रूट पर भी रोजाना काफी लोग सफर करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हिसार से दिल्ली जाने वाली एसी बसों की समय सारिणी
सुबह 4.36 बजे, सुबह 6.55 बजे, सुबह 7.36 बजे, सुबह 8.08 बजे, सुबह 8.56 बजे, सुबह 9.44 बजे, सुबह 10.57 बजे, दोपहर 12.08 बजे, दोपहर 2.16 बजे, शाम 4.28 बजे
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सात बसें मरम्मत नहीं होने के कारण खड़ी हुई हैं। अब मौसम भी बदल रहा है। कुछ दिन बाद इन बसों की जरूरत पड़ेगी। ये बसें गर्मी में एसी और सर्दी में हीटर का काम करती है। ऐसे में जल्द से जल्द इन बसों की मरम्मतकरवाई जाए ताकि यात्रियों को बसों की नियमित सुविधा मिल सके।
- राजकुमार चौहान, राज्य उपप्रधान, सर्व कर्मचारी संघ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जांच करवाई जाएगी कि दिल्ली जाने वाली कौन-कौन सी एसी बसें नहीं चल रही है। यदि मरम्मत के अभाव में बसें खड़ी है तो इन्हें ठीक कराया जाएगा। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा।
- प्रीतम सिवाच, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज
हांसी सब डिपो में 24 घंटे डीजल पंप चालू करने की मांग
उधर, हांसी सब डिपो में डीजल पंप रात 10 बजे बंद कर दिया जाता है। इस कारण रात में सफर कर रहे बसों के चालक और परिचालक को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार यूनियन भी 24 घंटे डीजल पंप को चालू करने की मांग उठा चुकी है मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। यूनियन के नेताओं का कहना है कि लंबी दूरी से आने-जाने वाली बसों को हांसी में डीजल नहीं मिल पाता है। उन्हें 25 किलोमीटर दूर हिसार जाकर डीजल भरवाना पड़ रहा है। इससे जहां एक ओर से समय की बर्बादी होती है वहीं चालकों और परिचालकों को आने-जाने में परेशानी होती है।