{"_id":"6b033fc8416e0e6bcb07e32f","slug":"transfers-without-rationalization-prof-sampath-hisar-news-c-21-hsr1020-997343-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना युक्तिकरण किए तबादले : प्रो. संपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना युक्तिकरण किए तबादले : प्रो. संपत
विज्ञापन
हिसार। सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादलों से उच्च शिक्षा की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने कहा कि बिना उचित युक्तिकरण और विषयवार जरूरतों का आकलन किए करीब पांच हजार में से 4500 शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले कर दिए गए।
प्रेस को जारी बयान में प्रो. सिंह ने बताया कि फतेहाबाद जिले के किसी भी सरकारी कॉलेज में मनोविज्ञान का शिक्षक नहीं है। राजकीय महाविद्यालय रतिया में अंग्रेजी का भी कोई शिक्षक नहीं है। उन्होंने इसे उच्च शिक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता पर सवाल बताया। इससे कई कॉलेजों में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक तक उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक स्थिति पीजी कक्षाएं चलाने वाले कॉलेजों की है। यहां अनुभवी शिक्षकों का तबादला कर दिया गया। ब्यूरो