फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   traffic, traffic in hisar, traffic plan for hisar, west bangaal traffic plan, hisar, haryana

सीपीएस को भाया बंगाल का प्लान, शहर में करेंगे लागू

Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 20 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 traffic,  traffic in hisar,  traffic plan for hisar, west bangaal traffic plan, hisar, haryana
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता - फोटो : file

पुराने शहर में बाजारों के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने वेस्ट बंगाल में चल रहे प्लान को लागू करने का फैसला लिया है। सीपीएस ने वीरवार को अधिकारियों के साथ इसे सांझा किया। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दो सड़कों पर इसे लागू करेंगे।

विज्ञापन

सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता पिछले महीने वेस्ट बंगाल में चुनाव प्रचार में गए थे। वहां पतली सड़कों वाले बाजार में भी ट्रैफिक को बेहतर पाया। उसी प्लान को अपने शहर में लागू करने के लिए डॉ. कमल गुप्ता ने इसे अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने भी इस पर अपनी सहमति दी।
विज्ञापन


पहले चरण में नागोरी गेट से सिटी थाना, तलाकी गेट से गुलाब सिंह चौक पर इसे लागू किए जाने की योजना है। इस प्लान में पतली सड़कों के बीच पोल लगाए जाएंगे, जिसमें एक ओर से ट्रैफिक जाएगा दूसरी ओर से ट्रैफिक आएगा। अगर सड़क की चौड़ाई को दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा तो दुकानदार इस पर अतिक्रमण नहीं कर पाएंगे। साथ ही वाहनों के आमने सामने फंसकर जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस योजना में ट्रैफिक की गति थोड़ी कम होगी लेकिन जाम नहीं लगेगा। कम चौड़ाई वाली सड़कों पर खासकर बाजार की अंदरूनी सड़कों पर इसे अपनाया जाएगा। निगम अधिकारियों ने प्लान को लागू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग करने का फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस व निगम इसे मिलकर लागू करेंगे। अगले सप्ताह नए प्लान को लेकर बाजार का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-वे को लेकर मेरे पास कोई नहीं आया
पारिजात चौक से नागोरी गेट तक वन वे किए गए प्लान में बदलाव की मांग कर रहे व्यापारियों के सवाल पर सीपीएस ने कहा उनके पास ऐसी मांग लेकर कोई नहीं आया है। फिलहाल जो प्लान वहां लागू किया गया है वह व्यापारियों की सहमति से ही लागू किया गया था। इस प्लान से बस अड्डे से पारिजात चौक के बीच जाम खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed