फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   traffic plan for hisar, nagori gate hisar, pillar will remove, pillar remove in nagori gate, hisar

नागोरी गेट से हटेंगे पिलर, निगम अधिकारियों व एसोसिएशन की हुई मीटिंग

Fri, 20 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 20 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
traffic plan for hisar, nagori gate hisar, pillar will remove, pillar remove in nagori gate, hisar
नागोरी गेट - फोटो : bureau
सीपीएस की फटकार के बाद नगर निगम के अधिकारी नागोरी गेट पिलर हटाने के मामले को लेकर हरकत में आ गए। नगर निगम के अधिकारियों ने मीटिंग से निकलते ही नागोरी गेट एसोसिएशन से बात की। अधिकारी खुद मार्केट में पहुंच गए। उन्होंने इस एरिया के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान को भी साथ लिया। अधिकारियों ने नागोरी गेट एसोसिएशन को साफ कहा कि या तो पिलर वे खुद हटा लें वरना निगम अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सीपीएस ने अधिकारियों को लगाई थी फटकार
नगर निगम अधिकारियों को सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने नागोरी गेट पिलर मामले को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि आखिर पहले ही नागोरी गेट में पिलर क्यों लगने दिए। बार-बार लोगों की शिकायत आ रही है। एसोसिएशन ने खुद पिलर लगाने के बाद अतिक्रमण कर रखा है। सीएम विंडो तक शिकायत गई हुई है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाओ।
विज्ञापन


नागोरी गेट एसोसिएशन के साथ मीटिंग हुई थी। एसोसिएशन सदस्यों ने सर्वसहमति व भाईचारे से पिलर हटाने की बात कही है। उन्होंने प्रशासन का सहयोग किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed