फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traders of Rajguru Market divided into two factions for Chaudhar

चौधर के लिए दो धड़ों में बंटे राजगुरु मार्केट के व्यापारी

Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traders of Rajguru Market divided into two factions for Chaudhar
हिसार। चौधर के लिए राजगुरु मार्केट के व्यापारी दो धड़ों में बंट गए हैं। एक ही नाम से दो एसोसिएशन का गठन हो गया है। सोमवार को दोनों एसोसिएशन ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरी धड़े ने उन्हें बिना सूचित किए व नीचा दिखाने के लिए नई एसोसिएशन का गठन किया है। वहीं दूसरी एसोसिएशन का आरोप है कि पूर्व प्रधान की मनमानी के कारण उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि राजगुरु मार्केट के व्यापारियों ने राजगुरु मार्केट ऑग्रेनाइजेशन के नाम से एसोसिएशन का गठन किया हुआ है। अभी तक अजय सैनी इसके प्रधान थे। मगर सोमवार को इसी नाम से एक और एसोसिएशन का गठन कर लिया गया है और शिव कुमार सैनी को इसका प्रधान नियुक्त कर दिया गया। उधर, अजय सैनी ने दावा किया है कि वह अभी भी इस एसोसिएशन के प्रधान है, बल्कि उनके कार्यकाल को दो साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

शिव कुमार सैनी बने प्रधान
राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन (रजिस्टर्ड) की तरफ से जारी किए प्रेस नोट के अनुसार पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके सोमवार शाम को दोबारा चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से शिव कुमार सैनी को प्रधान चुन लिया गया और उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दे दिया गया। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व संरक्षक अक्षय मलिक, हरबंस लाल नागपाल, सुभाष मित्तल, देवेंद्र सैनी, महेंद्र खुराना, जगदीश चोपड़ा, रमेश बजाज, गौरव हसीजा, केशव अरोड़ा, हरीश मुंजाल, ईश कुकड़ेजा, कश्मीरी लाल धमीजा, राजाराम सैनी, गुड्डू भाई लहंगे वाला, ईश भुटानी, सुरेंद्र कुकड़ेेजा, भारत भूषण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के लिए कार्यकाल बढ़ाया
उधर, राजगुरु मार्केट ऑग्रेनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी के अनुसार सोमवार को सतपाल रहेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हें दूसरी योजना में दो साल के लिए सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सोनी, रमन सोनी, नरेंद्र वधवा, किशन लाल, संजय, राजीव नागपाल, कमल नागपाल, अशोक कुमार, संतलाल चान्ना, श्याम सुंदर, अक्षय जैन, प्रभुदयाल, मोहित कक्कड़, संजय बजाज, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, मोनू बजाज, महेंद्र सिंह गहलोत, राजेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।
मैं इस एसोसिएशन का प्रधान हूं। मेरे पीछे व मुझे बिना बताए दूसरे धड़े ने एसोसिएशन का पंजीकरण करा लिया। दूसरे धड़े के कुछ व्यापारियों की दुकान तक मार्केट में नहीं है। - अजय सैनी, प्रधान, राजगुरु मार्केट ऑग्रेनाइजेशन

मैंने पांच साल पहले इस एसोसिएशन का गठन किया था। अब अजय सैनी को कार्यकाल पूरा होने पर दोबारा चुनाव करवाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर मैंने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी और दोबारा से चुनाव करा लिए। पहले यह एसोसिएशन रजिस्टर्ड नहीं थी, लेकिन अब इसे रजिस्टर्ड करा लिया है।
- अक्षय मलिक, संरक्षक, राजगुरु मार्केट ऑग्रेनाइजेशन (रजिस्टर्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed