फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   trader died in a accident

ट्रक-चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में कैंटर को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 26 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
trader died in a accident
सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश ने एक बार फिर सड़क हादसे को अंजाम देकर एक भैंस व्यापारी की जान ले ली। गांव सातरोड स्थित बालसंमद ब्रांच नहर के पास ट्रक चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैँटर में सवार ड्राइवर जमिल, यासीन, संतोष कुमार यादव और वीरेंद्र चारों साथी घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक संतोष कुमार यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने संतोष का पोस्टमार्टम करवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

भैंस खरीदने के बाद रात एक बजे हुए थे रवाना
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार यादव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कस्बे लोनी का निवासी है। वह अपने ही गांव के जमील, यासीन और वीरेंद्र के साथ भैंस का व्यापार करता था। संतोष की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी हिसार से भैंस खरीदने आए थे। बुधवार रात करीब एक बजे भैंस खरीदने के बाद संतोष कुमार यादव अपने साथी जमील, यासीन और वीरेंद्र के साथ कैंटर में सवार होकर हिसार से अपने गांव लोनी जा रहे थे। कुछ देर बाद हिसार से निकलते ही बालसंमद ब्रांच नहर के पास आकर किसी ट्रक चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में उनके कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। इसके अलावा एक भैंस की भी मौत हो गई। वहीं जमील, यासीन और वीरेंद्र तीनों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हवलदार दलीप ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचेे। मृतक संतोष कुमार यादव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। ट्रक के नंबरों के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस ने घायलों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले लावारिस पशुओं के कारण 27 जानें जा चुकी
लावारिस पशुओं के कारण इससे पहले 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 120 से अधिक लोग चोटिल व घायल हो चुके हैं। नेशनल हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों और गलियों तक में लावारिस पशुओं के झुंड खड़े नजर आते हैं। बार-बार शहरवासियों द्वारा मांग करने के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन लावारिस पशुओं से निजात नहीं दिलवा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed