{"_id":"67f81f80342229d0710d9473","slug":"tractor-driven-on-wheat-in-bass-8-acres-of-crop-destroyed-hisar-news-c-21-hsr1020-602976-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बास में गेहूं पर चलाया ट्रैक्टर 8 एकड़ की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बास में गेहूं पर चलाया ट्रैक्टर 8 एकड़ की फसल बर्बाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बास। गांव बास बादशाहपुर में एक महिला के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता प्रमिला पत्नी रामभज ने बास थाना में दी है। पुलिस ने जांच के बाद दो नामजद और 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रमिला ने बताया कि बास बादशाहपुर निवासी गुरदीप उर्फ गब्बू, उसका मामा राजेश निवासी गांव धनाना, जिला भिवानी और अन्य लोगों ने रात को उसकी पकी हुई गेहूं की फसल ट्रैक्टर से नष्ट कर दी। प्रमिला के बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया था। उस मामले में 5 दिसंबर 2024 को केस दर्ज हुआ था। प्रमिला ने बताया कि खेत साल जमाबंदी 2023-2024 में यह जमीन उसके और उसके पति के नाम है। जमीन में किसी और का हिस्सा नहीं है। अब जो फसल बची थी, उसे भी रात को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। करीब पौने आठ एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। शिकायत में कहा कि उसे और उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। पीडि़त महिला ने सुरक्षा की मांग की है। बास थाना पुलिस को 9 अप्रैल को शिकायत दी गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर गुरदीप, राजेश और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रमिला ने बताया कि 2 अगस्त 2024 को उसके पति रामभज के साथ खेत में पानी लगाते समय मारपीट की गई थी। हमले में उनकी टांग टूट गई थी। तब से वह बेड पर हैं और चल नहीं पा रहे। प्रमिला ने बताया कि उसके जेठ कृष्ण का निधन 2014 में हो गया था। करीब 25 साल से वे अलग रह रहे थे। उस समय जमीन और पैसों का बंटवारा हो चुका था।
विज्ञापन
जमीन के किले नंबर, खाता नंबर और खेवट नंबर भी अलग-अलग हो चुके हैं। प्रमिला ने कहा कि जेठ का बेटा गुरदीप उर्फ गब्बू उनसे रंजिश रखता है। इसी कारण उसके पति पर हमला किया था और अब फसल भी नष्ट कर दी गई।