फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Toppers Tips, Prepare for pre board exams as final, countdown for class 10th and 12th exams begins

टॉपर्स टिप्स : प्री बोर्ड परीक्षाओं को फाइनल मानकर करें तैयारी, दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू

Tue, 02 Jan 2024 10:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jan 2024 10:21 AM IST
सार

बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने में अब महज डेढ़ माह शेष हैं। 15 फरवरी से शुरू हो रहीं सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में भिवानी बोर्ड का डेटशीट आने वाली है। इसे देखते हुए अमर उजाला ने पिछले साल की टॉपर्स से सफलता की टिप्स पर बात की।

विज्ञापन
Toppers Tips, Prepare for pre board exams as final, countdown for class 10th and 12th exams begins
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोर्ड की परीक्षा से पहले होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाओं को फाइनल मानकर तैयारी करें। इन परीक्षाओं में 80 फीसदी तैयारी हो जाती है। बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को ऐसा सुझाव दिया है 2023 की 12वीं आर्ट्स में सिरसा जिला टॉपर दिव्या ने। उनका सुझाव है कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को गंभीरता से पढ़ें। साल में कम से कम एक बार एनसीईआरटी की पूरी तैयारी कर लें। बोर्ड परीक्षाओं में आने वाला सारा मैटीरियल इन पुस्तकों में मिल जाएगा।

विज्ञापन


दिव्या का सुझाव है कि विद्यार्थी चैप्टर के हिसाब से सूची बनाएं और उसे दिन प्रतिदिन कवर करते रहें। योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। तनाव न लें, इससे फायदा कम, नुकसान ज्यादा है। बोर्ड परीक्षार्थी कम से कम पिछले तीन साल के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें। पिछले साल के प्रश्न पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर डाले जाते हैं, उन्हें हल करें। तैयारी के दौरान यह देखें कि प्रश्न हल करने में अधिक समय तो नहीं लग रहा। बार-बार लिखने का अभ्यास करें।
विज्ञापन


गूगल और यूट्यूब को अपना दोस्त बनाकर उसकी मदद से करें पढ़ाई
गूगल और यूट्यूब को अपना बेस्ट बनाकर उसकी मदद से पढ़ाई करें। सोशल मीडिया से दूर रहें। सोशल मीडिया ध्यान भटकाता है, इस कारण पढ़ाई में ध्यान लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेड्यूल बनाएं और उसे सही तरीके से फालो करें
बारहवीं बोर्ड की परीक्षा की अव्वल रहने वाली गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला की छात्रा तमन्ना ने सुझाव दिया है कि विद्यार्थी पहले शेड्यूल बनाएं और उसे सही तरीके से फॉलो करें। जो विषय कठिन लगते हैं उनकी तैयारी ज्यादा करें और रीविजन पर ध्यान दें। परिवार का माहौल का भी असर पड़ता है।

अपना अनुभव शेयर करते हुए तमन्ना ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का बहुत कम प्रयोग किया। परिवार ने भी पूरा सहयोग किया था। परीक्षा को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। मैंने शेड्यूल बनाया हुआ था उसको ही फोलो किया था, जो टॉपिक समझ नहीं आता था उसके लिए ऑनलाइन संसाधन का प्रयोग किया था। पिछले साल के प्रश्नपत्र हल किए थे। जहां संशय हो, शिक्षक से बात कर दूर कर लें।


परीक्षा के दौरान किसी तरह के तनाव में न रहे- टॉपर
परीक्षा के लिए मैंने शेड्यूल तैयार किया हुआ था। परीक्षा से पहले ऑनलाइन सभी विषयों के बारे में पढ़ लिया था। जो कुछ समझ नहीं आता था, स्कूल में शिक्षकों से क्लीयर कर लेती थी। परीक्षा के समय स्कूल से सीधा ट्यूशन जाती थी और सुबह जल्दी उठकर पढ़ती थी। मेरा मानना है कि विद्यार्थियों को पहले मुश्किल विषयों पर ध्यान देना चाहिए, जिसे विषय अच्छे से समझ आ जाए और परीक्षा के दौरान किसी तरह के तनाव में न रहे। घर में माहौल भी अच्छा होना चाहिए। तैयारी के दौरान अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। -स्मृति,टॉपर, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंडी आदमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed