{"_id":"65999e505af0a94a8e0956be","slug":"tongue-slip-of-municipal-minister-kamal-gupta-in-hisar-of-haryana-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: निकाय मंत्री की फिसली जुबान... बोले- हमने पूरी दुनिया के राम मंदिरों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: निकाय मंत्री की फिसली जुबान... बोले- हमने पूरी दुनिया के राम मंदिरों को तोड़ा
Sun, 07 Jan 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:09 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहाकि 1000 साल पहले भारत वर्ष के राजा पृथ्वीराज चौहान होते थे। उन्होंने मोहम्मद गौरी को 17 बार हराया, लेकिन 18वीं बार कुछ जयचंदों के कारण वे हार गए।
विज्ञापन
संबोधित करते हुए निकाय मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जुबान फिसल गई। मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हमने पूरी दुनिया के राम मंदिरों को तोड़ा, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 तोड़कर पूरे देश, विश्व में अपनी शक्ति को प्रमाणित किया है। मंत्रीजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने चार दिवसीय नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, कोच व अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 साल पहले भारत वर्ष के राजा पृथ्वीराज चौहान होते थे। उन्होंने मोहम्मद गौरी को 17 बार हराया, लेकिन 18वीं बार कुछ जयचंदों के कारण वे हार गए। इसके बाद भारत देश गुलाम हो गया। साल 1528 में बाबर भारत आया।
विज्ञापन
उसने भगवान राम, कृष्ण और शिव के मंदिरों को तोड़ा। भारत 1947 में आजाद हुआ। उस दौरान भी भारत सशक्त नहीं था लेकिन आज भारत सशक्त है। 500 साल पहले जो राम मंदिर तोड़ा गया था, अब 22 जनवरी को भगवान राम लला अयोध्या में अपने घर वापस जाएंगे।