{"_id":"57a0ec1f4f1c1bc3762b92e2","slug":"toll-tax-toll-tax-increase-hisar-rohtak-toll-hisar-rohtak-toll-increase-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के लिए आज से दो जगह चुकाना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के लिए आज से दो जगह चुकाना होगा टोल टैक्स
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
टोल प्वाइंट
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-रोहतक फोरलेन नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों को बुधवार से टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल वसूली के लिए नेशनल हाइवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बारे में 21 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। रोहतक-हिसार टोल वे प्राइवेट कंपनी टोल टैक्स वसूलेगी।
विज्ञापन
हिसार से दिल्ली जाने के लिए अब तीन जगह टोल चुकाना होगा। रामायण तथा मदीना के टोल प्वाइंट पर टैक्स वसूली शुरू हो गई है। कंपनी अपनी कॉस्ट पूरी होने के समय तक टोल वसूलेगी। इसके बाद टोल को सरकार को सौंप दिया जाएगा। एनएचआई ने वर्ष 2007 में रोहतक-हिसार टोल वे प्राइवेट कंपनी से टोल के बारे में एमओयू किया था। इसमें कंपनी ने हिसार से रोहतक 99 किलोमीटर लंबे रोड को फोरलेन किया है। जिस पर करीब 1 हजार करोड़ से अधिक का खर्च आया है।
विज्ञापन
रामायण टोला प्लाजा पर यह रेट
वाहन एक बार का टोल 24 घंटे में वापसी मासिक पास जिले के कॉमर्शियल वाहन
कार, जीप 65 100 2170 35
हल्के कामर्शियल 105 160 3505 55
बस, ट्रक 220 330 7350 110
थ्री एक्सल व्हीकल 240 360 8015 120
चार से छह एक्सल व्हीकल 345 520 11525 175
सात या ज्यादा एक्सल 420 630 14030 210
मदीना टोल प्लाजा के रेट
वाहन एक बार का टोल 24 घंटे में वापसी मासिक पास जिले के कॉमर्शियल वाहन
कार, जीप 50 75 1695 25
हल्के कामर्शियल वाहन 80 125 2740 40
बस, ट्रक 170 260 5735 85
थ्री एक्सल व्हीकल 190 280 6260 95
चार से छह एक्सल व्हीकल 270 405 8995 135
सात या ज्यादा एक्सल 330 495 10955 165
अब रोडवेज का किराया भी बढे़गा
रोडवेज की ओर से टोल लगाए जाने के बाद किराया बढ़ाया जाएगा। इसमें रोडवेज की ओर से चुकाए जाने वाले कुल टोल को बस की यात्रियों की संख्या के अनुसार बांटा जाएगा। इसके हिसाब से ही किराया बढ़ाया जाएगा। हिसार से रोहतक तक के लिए बस को 390 रुपये टोल चुकाना होगा। जिसे 52 यात्री के हिसाब से बांटा जाएगा। हर एक यात्री को सात से आठ रुपये किराया ज्यादा चुकाना होगा। रोहतक, बहादुरगढ़, झज्जर, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद के किराये में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
20 किलोमीटर एरिया के लोगों को 235 में पास
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के लिए टोल प्लाजा कंपनी की ओर से पास जारी किए जाएंगे। यह पास हल्के निजी वाहनों के लिए ही मान्य होंगे, जिसमें रामायण टोल प्लाजा तथा मदीना टोल प्लाजा क्षेत्र में मासिक पास के लिए 235 रुपये रुपये तय किए गए हैं।
कार का दिल्ली तक चुकाएंगे 173 रुपये टोल
हिसार से दिल्ली जाने के लिए अब तीन जगह टोल चुकाना होगा। रामायण, मदीना में अब टोल शुरू किए गए हैं। बहादुरगढ़ के पास रोहद गांव में नवंबर 2015 में टोल शुरू किया जा चुका है। कार चालक को हिसार से दिल्ली जाने के लिए रामायण टोल पर 65, मदीना टोल पर 50, रोहद टोल पर 58 रुपये देने होंगे। दिल्ली तक का सफर पर 173 रुपये देने होंगे।