फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tole free hsiar, tole Panchayt, hsiar

20 किमी के एरिया को टोल फ्री करने का अल्टीमेटम

Fri, 04 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 04 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tole free hsiar, tole Panchayt, hsiar
Flying Taxi

टोल के विवाद को लेकर वीरवार को गांव मय्यड़ में सातबास सहित 20 गांवों की महापंचायत ने टोल कंपनी को 1 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। महापंचायत ने कहा कि टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले एरिया के सभी तरह के वाहन टोल फ्री किए जाएं।

विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता सात बास खाप के प्रधान धारा सिंह मलिक ने की। महापंचायत में सरकार व प्रशासन के सामने कई मांगें रखी गईं। इसमें कहा गया कि टोल पर कृषि यंत्र के विवाद में जो मुकदमे हुए थे वो सभी खारिज किए जाएं। रामायण के किसान दिलबाग सिंह आदि की नहरी पानी लगाने वाली रंगभरी नाली का रास्ता खोला जाए। खेतों में पानी न जाने की वजह से जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए। प्रमुख मांग यह है कि 20 किमी के दायरे में आने वाले हर किस्म के वाहन को टोल फ्री किया जाए। खेतों के आगे लगाई गई कंटीली तार को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के टोल कर्मचारियों कुलदीप नैन व दीदार सिंह का व्यवहार ठीक न होने के कारण व झूठे मुकदमे दर्ज करवाने के कारण इन पर केस दर्ज करने के साथ इन्हें टोल से हटाया जाए।
विज्ञापन


पंचायत ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यह मांगें नहीं मानी तो 1 दिसंबर को महापंचायत करके मय्यड़ टोल के विरुद्ध कार्यवाही की रणनीति तय की जाएगी। पंचायत में प्रधान धारा सिंह मलिक सुल्तानपुर, दलजीत पंघाल भगाना, महेंद्र मास्टर मय्यड,  मय्यड की पूर्व सरपंच के बेटे दीपा, रामायण सरपंच जसमत ,पृथ्वी सिंह रामायण, सत्यवान, सुभाष मय्यड, प्रमोद कुमार, सज्जन गार्ड सातरोड़ कलां, ढंढेरी के सरपंच सूरत सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, देपल के सरपंच करण सिंह, अशोक सरपंच,  सुलतानपुर के सरपंच सुरेन्द्र, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, जयप्रकाश, उमरा सरपंच पवन ,मा. किताब सिंह, पूर्व सरपंच जयबीर , अलीपुर के सरपंच नरेश कुमार, खरड के सरपंच सुनील महाबीर, भगाना के सरपंच शक्ति सिंह लाडवा के सरपंच जोगेंद्र, सोमबीर, हवासिंह, बदन सिंह, जोगिन्द्र प्रशांत, राजकुमार व सुरेश प्रधान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed