{"_id":"677ebdf4740633bf310ab432","slug":"toilets-in-mahabir-stadium-are-filled-with-filth-syringes-have-not-been-removed-yet-hisar-news-c-21-hsr1020-540813-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महाबीर स्टेडियम में गंदगी से अटे शौचालय, अभी तक नहीं हटवाई सिरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महाबीर स्टेडियम में गंदगी से अटे शौचालय, अभी तक नहीं हटवाई सिरिंज
विज्ञापन
महावीर स्टेडियम के शौचालय में फैली गंदगी।
हिसार। महाबीर स्टेडियम के शौचालय गंदगी से अटे हुए हैं। पिछले कई माह से शौचालयों की सफाई तक नहीं हुई है। यहां तक कि शौचालय के अंदर से अभी तक सिरिंज तक नहीं हटवाई गई है। यह मामला जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार के संज्ञान में भी डाला गया था। मगर अभी तक शौचालयों की सफाई नहीं करवाई गई है। इस कारण स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने आने वाले खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शौचालयों में पानी की खाली बोतलें फेंकी हुई हैं और भी गंदगी जमा है।
बता दें, कि महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों के अलावा पुलिस, आर्मी की भर्ती करने के लिए युवा आते हैं। इनमें 500 से ज्यादा तो खिलाड़ी शामिल हैं। शौचालयों में गंदगी से खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेडियम में जिमनास्टिक, वालीबाल, कुश्ती, वुशू, हैंडबाल, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल का सेंटर बना हुआ है।
शौचालयों में पानी तक नहीं, टोंटियां भी टूटी हुई
शौचालयों के अंदर पानी तक नहीं है। इस कारण गंदगी जमा है। शौचालयों में लगी टोंटियां टूटी हुईं है। जगह-जगह सिरिंज बिखरी हुई हैं। इस मामले को जिला खेल अधिकारी को भी अवगत करवाया गया था। मगर अभी तक किसी भी अधिकारी ने ध्यान तक नहीं दिया है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स ग्राउंड में चारों और बनी नाली में भी सफाई नहीं
एथलेटिक्स ग्राउंड में चारों और बनी नाली में भी सफाई नहीं है। लंबी-लंबी घास उगी हुई थी। कई दिनों से घास तक नहीं कटवाई गई है। जबकि हर साल एथलेटिक्स ग्राउंड में 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता। कुछ दिन पहले बच्चे यहां तैयारी शुरू कर देते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -महाबीर स्टेडियम में एक ही सफाई कर्मचारी है। वह गई हुई थी। वीरवार को शौचालयों की सफाई करवाई जाएगी। टंकी में पानी चेक कराया जाएगा। यदि पानी नहीं है तो भरवाया जाएगा। - नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी