फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   today will be election of district bar association

बार चुनाव : सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक होगा मतदान, आज ही आएगा परिणाम

Fri, 06 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
today will be election of district bar association
बार चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण करते चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल। - फोटो : Hisar
हिसार। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आज सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना आरंभ कर दी जाएगी और उसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस तरह शुक्रवार शाम तक जिला बार एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी मिल जाएगी। जिला बार एसोसिएशन में 2060 मतदाता हैं, जो 5 पदों प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषध्यक्ष के लिए 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहचुनाव अधिकारी राजवीर सिंह पायल, रतन सिंह पानू, मीनू शर्मा, सुरेंद्र बेरवाल व विक्रमजीत मित्तल को बनाया गया है। इनके अलावा भी अन्य वकीलों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। चुनाव के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं, ताकि किसी भी अधिवक्ता को ज्यादा इंतजार न करना पड़े और सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन होता रहे।
विज्ञापन

एक पद के लिए रखे 2-2 बॉक्स
इस बार चुनाव में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। एक पद के लिए हर बार एक बॉक्स रखा जाता था, लेकिन इस बार प्रत्येक पद के लिए 2-2 बॉक्स रखे जाएंगे। इसका कारण यह है कि वकीलों को मतदान करने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़ेे और लाइन लंबी न लगने पाए। इसके अलावा सीनियर सिटीजन अधिवक्ताओं के लिए भी अलग से दो बूथ बनाए गए हैं, ताकि उनको कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियमों का होगा पालन
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट परिसर में बाहर से लेकर अंदर तक जाने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सामाजिक दूरी के लिए गोल दायरे लगाए गए हैं। वोटिंग के लिए आने वाले वकीलों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज कराने की भी व्यवस्था है। इसके अलावा वकीलों को मास्क और ग्लव्स उपलब्ध भी कराए जाएंगे।
प्रधान के लिए 5, उपप्रधान के लिए 4 दौड़ में
चुनाव में प्रधान के लिए सबसे अधिक 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मनदीप कुमार बिश्नोई, अनेंद्र सिंह लोहरा, नीरज सिंह सिवाच, राजेश कुमार कालीरामण और विवेक सैनी शामिल हैं। इसके अलावा उपप्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों में अजित सिंह ढिल्लो, जगवंत सिंह बामल, निशि भार्गवा और राजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं।
सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 2-2 प्रत्याशी
चुनाव में सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधे मुकाबले होंगे। इन पदों के लिए 2-2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सचिव के लिए मुकेश कुमार शर्मा और संदीप बूरा तो सहसचिव पद के लिए नवीन कुमार पंवार और पीयूष तापरिया के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सिंह बागड़िया और सीताराम भाटी के बीच मुकाबला होना है।
एकमात्र महिला प्रत्याशी उपप्रधान पद की दौड़ में
चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों में से केवल एक महिला अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। ये उपप्रधान पद की दौड़ में हैं। एडवोकेट निशि भार्गवा ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन भरा हुआ है। बाकी पदों में से किसी के लिए भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं आई हैं।
तैयारियों का लिया जायजा
चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी लाल बहादुर खोवाल और उनकी टीम ने वीरवार शाम चुनाव तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों को जांचा और कई जगह कुछ बदलाव करने तथा सुरक्षा व्यवस्था व कोरोना नियमों के पालन संबंधी निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने सह चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।

तैयारियों पूरी कर ली हैं
चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों को सुबह 8 बजे बुलाया गया है। मतदान ठीक 9 बजे शुरू होगा और साढ़े 4 बजे संपन्न हो जाएगा। उसके बाद मतगणना होगी, जिसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराए जाएंगे, जिनकी अतिरिक्त तैयारियां की गई हैं।
-लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed