फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today cm Khattar in Hisar, vikash railly, Hisar

सीएम की विकास रैली में बरवाला पर होगी सौगातों की बारिश

Sat, 13 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 13 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Today cm Khattar in Hisar, vikash railly, Hisar
अपैरल हाउस में आयोजित कार्यशाल में सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को बरवाला में होने वाली विकास रैली में सीएम मनोहरलाल करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात हलके को दे सकते हैं। सीएम की रैली के संयोजक सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली स्थल पर हवाई मार्ग से बरवाला पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल ने पूरे एरिया को अपनी निगरानी में ले लिया है।

विज्ञापन


हिसार जिले में सीएम की यह तीसरी विकास रैली होगी। सबसे पहले सीएम ने अप्रैल महीने में हिसार के राजकीय कॉलेज मैदान में हिसार हलका की रैली की, जिसमें सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


इसके बाद मई महीने में नारनौंद में 7 मई को सीएम ने विकास रैली को संबोधित किया। जिले में भाजपा के दो विधायक हैं। इन विधायकों के हलके में रैली होने के बाद बरवाला में तीसरी रैली है। सीएम ने नारनौंद रैली में करीब 300 से 400 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की थी। ऐसे में बरवाला में भी 200 से 250 करोड़ के विकास कार्यों के एलान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सौगातें मिलने की उम्मीद
- बरवाला में उपमंडल कार्यालय भवन
- बरवाला में बड़ा खेल स्टेडियम निर्माण
- पूरे कस्बे में नए सिरे से सीवरेज व्यवस्था
- बरवाला क्षेत्र में महिला कॉलेज का निर्माण
- मिलगेट क्षेत्र के लिए 5 करोड़ रुपये
- 15 कालोनियों के नियमित होने का एलान
- बरवाला क्षेत्र के गांवों में बूस्टिंग स्टेशन

यह वीआईपी आएंगे रैली में
रैली में सीएम मनोहरलाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यमंत्री नायब सैनी, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन ज्योति बैंदा।

रैली के लिए वीवीआईपी व वीआईपी दो स्टेजों की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी स्टेज पर मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी, रैली संयोजक, आयोग व बोर्ड के चेयरमैन बैठेंगे। सेकेंड वीआईपी स्टेज पर जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सम्मानित होने वाले सदस्य, भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठेंगे।

पार्किंग में नहीं होगी दिक्कत
जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अलग से जिम्मेवारी सौंपी गई है। रैली स्थल पर दो पार्किंग बनाई गई है। वीआईपी के लिए अलग से पार्किंग होगी। दूसरी पार्किंग में जिले भर से आने वाली गाड़ियों का जगह दी जाएगी।

बरसात का मौसम नहीं बनेगा बाधा
रैली स्थल कपास मंडी में 130 गुणा 200 वर्ग फीट के दो अलग-अलग शेडों के नीचे मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। रैली स्थल को पुरुष व महिला वर्ग के लिए अलग-अलग से बेरिकेड्स लगाकर जोनों में बांटा गया। बैठने के लिए 6 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 वॉलेंटियर तैयार किए गए हैं।


रैली स्थल पर रहेंगे 26 जोन प्रभारी
रैली स्थल को 26 अलग अलग जोन में बांटा गया है। हर एक जोन के लिए एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। रैली के लिए संयोजक सुरेंद्र पूनिया ने पिछले करीब 15 दिन में 70 से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed