फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Today 400 meters of Delhi Road Barsati drain will be cleaned with a super sucker machine

दिल्ली रोड बरसाती नाले के 400 मीटर हिस्से की आज सुपर सकर मशीन से की जाएगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Today 400 meters of Delhi Road Barsati drain will be cleaned with a super sucker machine
दिल्ली रोड बरसाती नाले में ब्लॉकेज के कारण सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के दिल्ली रोड पर बरसाती नाले के 400 मीटर के हिस्से की आज सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई जाएगी। विद्युत नगर स्वीमिंग पुल के सामने से लेकर जिंदल चौक वाले हिस्से में ब्लॉकेज होने के कारण दिल्ली रोड से बरसाती पानी की निकासी में समस्या आ रही है। शुक्रवार को भी बीएंडआर ने इस हिस्से की सफाई को लेकर प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिर में बीएंडआर ने सुपर सकर मशीन से ही इस हिस्से की सफाई करवाने का फैसला किया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली रोड से बरसाती पानी की निकासी न होने पर नगर निगम व बीएंडआर के अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्युत नगर स्वीमिंग पुल के सामने से लेकर जिंदल चौक तक बने नाले में ब्लॉकेज मिली थी। बीएंडआर का कहना है कि यह नाला वर्षों पहले नगर निगम ने बनाया था, जो पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। बीएंडआर की तरफ से बनाए गए नए नाले का कनेक्शन इसी पुराने नाले में कर दिया गया था। इस नाले की कभी सफाई भी नहीं की गई, जिस कारण से बरसाती पानी की निकासी में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी
वीरवार को सुबह साढ़े 11 बजे बारिश थम गई थी। मगर शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तक इस हिस्से के पास बारिश का पानी भरा हुआ था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे व शाम साढ़े 4 बजे हुई हल्की बारिश से दोबारा से यहां सड़क पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई 13 तो बालसमंद में हुई 22.5 एमएम बारिश
शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम बदल गया और एक बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद शाम साढ़े बजे दोबारा से बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम फिर से खुशमिजाज हो गया। इस दौरान दिनभर में शहर में 13 एमएम व बालसमंद में 22.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार सुबह हमें पब्लिक हेल्थ से सुपर सकर मशीन मिल जाएगी। इस मशीन की मदद से ही इस हिस्से की सफाई करवाई जाएगी।
नरेंद्र सिंह, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed