{"_id":"64e1208491f422f79901f1e8","slug":"to-make-the-city-beautiful-and-attractive-the-city-council-tied-up-with-the-architect-agency-hisar-news-c-21-hsr1020-202013-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद ने आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद ने आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ किया करार
Sun, 20 Aug 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
पुराना कचहरी चौक, जिसे सुंदर बनाने के लिए एजेंसी ने डिजाइन तैयार किया है।
हांसी। शहर को साफ सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद ने एक आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ करार किया है। इस एजेंसी के माध्यम से शहर के मुख्य चौक, चौराहों, पार्कों को सुंदर बनाया जाएगा। आर्किटेक्ट द्वारा शहर का सर्वे किया गया है। सर्वे करके दो चौक, एक पार्क व एक ग्रीन बेल्ट का डिजाइन तैयार करके नगर परिषद को सौंप दिया है। जिसके आधार पर परिषद ने काम शुरू कर दिया है।
दो दिन पहले ही विधायक विनोद भयाना ने आंबेडकर चौक के समीप ग्रीन बेल्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इस कार्य पर 20 लाख रुपये खर्च होने है। इन ग्रीन बेल्ट का नव निर्माण इसी आर्किटेक्ट एजेंसी द्वारा दिए गए डिजाइन के आधार पर किया जा रहा है। ठीक ऐसे ही शहर के अन्य चौक चौराहों, पार्कों को आर्किटेक्ट द्वारा सुंदर बनाए जाने का सुझाव दिया जाएगा। नगर परिषद ने बहादुरगढ़ की उत्तम आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ करार किया है। यह एजेंसी इससे पहले जींद, थानेसर व अन्य कई शहरों में भी कार्य कर रही है। वहां उसके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए ही नगर परिषद ने हांसी के लिए करार किया है। एजेंसी को प्रति टेंडर में 0.82 प्रतिशत की हिस्सेदारी के हिसाब से शुल्क दिया जाएगा। यह राशि उसे केवल उसी कार्य के लिए मिलेगी जिसमें उसकी सहायता ली जाएगी।
नगर परिषद द्वारा आर्किटेक्ट को बताया जाएगा कि कौन-कौन से आगामी विकास कार्य हैं और उन्हें कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा शहर के मुख्य चौक चौराहों व रोड को सुंदर बनाने के लिए एजेंसी सुझाव देगी। नगर परिषद इन सुझाव पर कार्य कर सकती है।
विज्ञापन
इन चौक व पार्कों को किया जाएगा तैयार
एजेंसी द्वारा शहर में हिसार चुंगी, जाट धर्मशाला, एक पार्क व ऑटो मार्केट में ग्रीन बेल्ट का डिजाइन तैयार किया गया है। एजेंसी द्वारा ग्रीन बेल्ट में रेनोवेशन, सिटिंग एरिया, ग्रीनरी को डिजाइन किया है ताकी रोड से देखने पर यह दृश्य अच्छा लगे। आमटी झील के लिए एजेंसी द्वारा डिजाइन तैयार किया जाएगा।
ऐसे बनाया जाएगा सुंदर
चौक पर रेलिंग, रंग बिरंगी लाइटों, ग्रीनरी की मदद से चौक को सुंदर व आकर्षक बनाया जाएगा। चौक पर स्टेनलेस स्टील के स्ट्रक्चर लगेंगे। वहीं इनके रखरखाव के बारे में भी बताया जाएगा। ताकी कम खर्च में इन चौक का रखरखाव हो सके।
नहीं है शहर में कोई सुंदर चौक
शहर पर विकास के नाम पर खूब पैसा तो लगाया जा रहा है। लेकिन बेतरतीब लगाए जा रहे इस पैसे से शहर की सुंदरता में कोई खास फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में फिलहाल ऐसा कोई चौक नहीं है जो सुंदर हो या फिर सुंदरता के लिए प्रदेश में प्रसिद्ध हो। केवल ऐतिहासिक तौर पर यहां बड़सी गेट ही है। लेकिन अब नगर परिषद ने शहर को सुंदर बनाने के लिए रास्ता निकाला है।
हमने बहादुरगढ़ की आर्किटेक्ट एजेंसी के साथ समझौता किया है। यह एजेंसी शहर को सुंदर बनाने के लिए काम करेगी। कई मुख्य चौराहों व पार्कों को लेकर डिजाइन तैयार करवाए जा रहे हैं- जयवीर डुडी, एक्सईएन, नगर परिषद, हांसी