फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   To avenge the old enmity, Mandeep of Chamarkheda had hatched a conspiracy to kill the liquor businessman

पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चमारखेड़ा के मनदीप ने रची थी शराब कारोबारी की हत्या की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
To avenge the old enmity, Mandeep of Chamarkheda had hatched a conspiracy to kill the liquor businessman
उकलाना मंडी। शराब कारोबारी रामफल कुंडू उर्फ बच्ची हत्याकांड की साजिश चमारखेड़ा निवासी मनदीप उर्फ धोला ने रची थी। मनदीप की रामफल ऊर्फ बच्ची के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी के कारण मनदीप ने रामफल के शराब ठेकों में हिस्सेदार फरीदपुर निवासी अमित उर्फ मीता और अंकित को साथ मिला लिया। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ। शनिवार को आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात हिसार से गिरफ्तार किया गया। उकलाना पुलिस ने कार भी बरामद की है। हत्या के बाद तीनों आरोपी इसी कार में सवार होकर फरार हुए थे। उकलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चमारखेड़ा निवासी मनदीप उर्फ धोला की रामफल बच्ची के साथ पुरानी रंजिश थी। रंजिश निकालने के लिए मनदीप ने रामफल बच्ची के पुराने दोस्त और भरोसे के आदमी अमित को अपने साथ मिला लिया। अमित रामफल के साथ शराब के ठेकों में हिस्सेदार था। अमित ही रामफल को घर से बुलाकर लेकर आया था।
विज्ञापन

शराब कारोबार पर कब्जे के लालच में की गद्दारी
पैसों के लेनदेन के चलते कई दिनों से अमित की रामफल के साथ खटपट चल रही थी, लेकिन अमित रामफल की हत्या करने की बात पर सहमत नहीं था। जब मनदीप ने भरोसा दिया की रामफल की हत्या करने के बाद पूरे शराब के कारोबार पर कब्जा कर लेंगे तो लालच में आकर अमित उसके साथ हो लिया। रामफल को खेतों में बुलाकर मनदीप के इशारे पर अंकित ने रामफल के सिर में गोली मारी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपियों ने शव को रामफल की ही कार की डिक्की में डाला और रामफल के ही ठेके के सामने गाड़ी को खड़ा कर दिया। तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed