फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tiredness is bothering you in mild heat and cold weather.

Hisar News: हल्की गर्मी व ठंड के मौसम में थकान कर रही परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tiredness is bothering you in mild heat and cold weather.
नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए डॉ कामिद मोंगा। 
हांसी। मौसम बदलने से लोगों में सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा थकान जैसी बीमारियां सामने आने लगी है। बारिश व तेज हवाओं से मौसम में हुए बदलाव कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। वर्तमान समय में दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड हो रही है। इसके कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


अभी अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ऐसे में चिकित्सक मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपेक्षित सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें शरीर में कमजोर, थकावट जैसे 40-50 मरीज आ रहे हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. कामिद मोंगा ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता, जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए। बदलते मौसम में वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं।
विज्ञापन


बच्चों को भी आ रहा बुखार
डॉ. मोंगा ने कहा कि बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द, थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए व साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में ऐसे रखें अपना ख्याल
खान-पान पर ध्यान दें।
पौष्टिक आहार लें चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
मौसमी फलों एवं सब्जियों को खाना चाहिए।
विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू का ज्यादा सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed