फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   three people died from corona, 157 new patient found

कोरोना से तीन की मौत, 157 नए संक्रमित मिले

Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
three people died from corona, 157 new patient found
जिले में सोमवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 157 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार इनमें से 75 वर्षीय मृतक महिला जवाहर नगर की रहने वाली थी और 80 वर्षीय बुजुर्ग मंगाली निवासी व 69 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था। इनको मिलाकर जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 138 हो गया है। ये तीनों ही अलग-अलग अस्पताल में दाखिल थे और तीनों ही गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे। इनमें से एक जिंदल अस्पताल, सुखदा अस्पताल और तीसरा गीतांजलि अस्पताल में दाखिल था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार तीनों मृतक शुगर, बीपी, दिल की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

सोमवार शाम आई रिपोर्ट में 157 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10328 हो गया है। इनमें से जिले के 8738 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं और फिलहाल 1452 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट सोमवार को काफी घट गया, जो 84.60 प्रतिशत रहा। अब उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed