{"_id":"6313a43565a2fe40824fa211","slug":"three-new-doctors-come-to-civil-hospital-four-posts-still-vacant-hisar-news-hsr640942434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में तीन नए डॉक्टर आए , अभी भी चार पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में तीन नए डॉक्टर आए , अभी भी चार पद रिक्त
विज्ञापन
हांसी। लंबे समय से सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल में 11 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, मगर चार डॉक्टरों के सहारे ही काम चल रहा था। बड़े प्रयास के बाद तीन नए डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी भी चार डॉक्टरों के पद रिक्त हैं।
हांसी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के मामले को लेकर विधायक विनोद भ्याना ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलकर अवगत करवाया था। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ता है। अब अस्पताल को तीन नए मेडिकल अफसर मिले हैं। तीनों ने ज्वाइन कर लिया है। अस्पताल में मेडिकल अफसर की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हालांकि अभी भी चार मेडिकल अफसरों के पद रिक्त हैं। जिन तीन मेडिकल अफसर ने ज्वाइन किया है, उनमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पूनिया व जनरल सर्जन डॉ. मनु कुमार ढींगड़ा शामिल हैं। अस्पताल में अभी भी जनरल फिजिशियन और एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट के पद रिक्त रह गए हैं। एक सीनियर मेडिकल अफसर का पद भी रिक्त है। अस्पताल प्रशासन ने इनकी नियुक्ति के लिए मांग पत्र भेजा है।
एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि नए डॉक्टरों की तैनाती से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि अभी भी चार मेडिकल अफसरों के पद रिक्त हैं। जिसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सभी पदों पर तैनाती होने पर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।