फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three friends in car killed, two injured in accident

हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

Tue, 06 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three friends in car killed, two injured in accident
हिसार। तोशाम रोड पर खानक-नलवा के बीच सोमवार रात करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

हादसे में मृतक बलजीत के धर्म भाई हांसी निवासी और हैफेड एजेंसी में कार्यरत देवीलाल ने बताया कि दिल्ली के मनीपुर क्षेत्र से 25 वर्षीय किशोर, हांसी के बजरिया चौक निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, जगदीश कॉलोनी निवासी बलजीत, हांसी की राजू ढाणी से अनूप और मिर्चपुर से चिंकी वरना कार में सवार होकर नलवा में किशोर की बुआ के घर गए थे। रात को लौटते समय खानक-नलवा के बीच लिंक रोड पर अचानक एक ट्रैक्टर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बलजीत, प्रिंस और किशोर की मौके पर मौत हो गई। वहीं राजू ढाणी निवासी अनूप और किशोर की मौसी का बेटा मिर्चपुर निवासी चिंकी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

बलजीत का था जन्मदिन, बोला विश नहीं किया आपने
देवीलाल ने बताया कि बलजीत का सोमवार को जन्मदिन था। उसने उसे 6 बजे फोन किया था कि उसे बर्थडे विश क्यों नहीं किया। उसने कहा था कि हांसी पहुंचना वहीं बर्थडे विश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed